Bhagwan Meri Naiya Us Paar Laga Dena
3
views
Lyrics
भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना (भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना) (अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना) भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना ♪ हम दीन-दुखी निर्बल, नित नाम रहे प्रतिपल हो-जी, हो, हो यह सोच, दरस दोगे, प्रभु आज नहीं तो कल जो बाग़ लगाया है, फूलों से सजा देना भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना (भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना) (अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना) ♪ तुम शाँति सुधाकर हो, तुम ज्ञान दिवाकर हो भगवान मम् हंस चुगे मोती, तुम मान सरोवर हो दो बूँद सुधा-रस की हमको भी पिला देना भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना (भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना) (अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना) ♪ रोकोगे भला कब तक दर्शन को मुझे तुमसे? हो-जी, हो, हो चरणों से लिपट जाऊँ, वृक्षों से लता जैसे अब द्वार खड़ी तेरे, मुझे राह दिखा देना भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना (भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना) (अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना) ♪ मझधार पड़ी नैया, डगमग डोले भव में हो-जी, हो, हो आओ त्रिशला नंदन, हम ध्यान धरें मन में अब तनवर करे विनती, मुझे अपना बना लेना भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना (भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना) (अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना) (भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना) (अब तक तो निभाया है, आगे भी निभा देना)
Audio Features
Song Details
- Duration
- 08:38
- Key
- 1
- Tempo
- 100 BPM